दोस्तों Yamaha FZ X एक ऐसी बाइक है जो आज की ज़रूरत और स्टाइल दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका रेट्रो लुक, डिजिटल फीचर्स और मजबूत इंजन इसे युवाओं और रोज़ाना चलाने वालों दोनों काम के लिए अपना दीवाना बना रही है
Yamaha FZ X का फीचर्स और डिज़ाइन
इस बाइक का डिज़ाइन सबसे अलग बनाई गई है। इसमें मस्क्युलर फ्यूल टैंक, प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, DRL और स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गए हैं। डिजिटल LCD कंसोल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे कॉल और मैसेज अलर्ट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट और हैज़र्ड लाइट जैसे फीचर्स इसे और भी दमदार बनाते हैं।
Yamaha FZ X का इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है
Yamaha FZ X में 149cc का एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक, हर जगह इसका राइडिंग अनुभव शानदार है। इसकी टॉप स्पीड 115 kmph तक जाती है। जो इसे और बाइक से अलग बनाती है हर मामले में।
Yamaha FZ X का माइलेज और स्पीड
माइलेज की बात करें तो Yamaha FZ X में बेहतरीन माइलेज के साथ आती है । यह औसतन 48 kmpl का माइलेज देती है। इसके 10 लीटर फ्यूल टैंक की वजह से यह फुल टैंक में करीब 480 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती है। मतलब अब आपको लंबी राइट में भी फ्यूल की कोई टेंशन नहीं होगी।
Yamaha FZ X ब्रेकिंग और सेफ्टी
Saftey के लिए इस बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो सिंगल-चैनल ABS सिस्टम के साथ आते हैं। सस्पेंशन के लिए सामने 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
Yamaha FZ X की कीमत और ईएमआई
दोस्तों अगर बात करेंYamaha FZ X की कीमत ₹1,39,450 एक्स-शोरूम है। जो फीचर्स के हिसाब से ठीक-ठाक है।अगर आप इसे ईएमआई पर लेना चाहें तो सिर्फ ₹4,784 प्रति माह से इसकी किस्त शुरू हो जाती है। इसके साथ 2 साल या 30,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दी जाती है। कुल मिलाकर यह बाइक ऐसी बाइक है जो स्टाइल टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस सब एक ही साथ लेकर आती है।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

> Hi! मैं सुफियान हूं – टेक और ऑटोमोबाइल्स की दुनिया का दीवाना। मैं आपको देता हूं मोबाइल रिव्यू, लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स, और बाइक-कार की पूरी जानकारी, एकदम आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में सबसे पहले।














