Xiaomi की Poco सीरीज़ हमेशा से ही बजट सेगमेंट में एक से बढ़के एक धमाका करती है। कंपनी ने इसी आगे बढ़ते हुए नया फोन Poco C85 लिस्ट कर दिया है। कम कीमत, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। अगर आपका बजट 10 हज़ार रुपये से कम है और आप चाहते हैं एक स्टाइलिश फोन जिसमें परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों अच्छे हों, तो Poco C85 आपके लिए बेहद अच्छा ऑप्शन है आइए जानते है इसके सभी स्पेसिफिकेशन को ।
Poco C85 का डिसप्ले डिजाइन
डिस्प्ले के मामले में Poco C85 कमाल कर दिया है। इसमें है 6.9 इंच का बड़ा IPS स्क्रीन, जो इस प्राइस रेंज में काफी शानदार है। डिस्प्ले को प्रोडक्ट करने के लिए इसमें लगा है Corning Gorilla Glass 3 , जिससे screen और भी safe हो जाता है। साथ ही, इसमें 120Hz Refresh Rate और 240Hz Touch Sampling Rate है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का expriance और भी स्मूद हो जाती है। यह एक Punch-Hole Design डिसप्ले है, जो फोन को मॉडर्न लुक देता है।
Poco C85 का Camera सेटअप
कैमरा की बात करें तो Poco C85 में 50 MP Dual Rear Camera Setup है, जिससे आप अच्छे क्वालिटी के फोटो और वीडियो क्लिक कर सकते हैं। यह 1080p @ 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो की प्राइस के हिसाब से बेहतर है।
Poco C85 का Performance
Poco C85 में दिया गया है MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट। इसमें है Octa-Core 2 GHz प्रोसेसर, जो रोजाना के काम नॉर्मल गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6 GB RAM + 4 GB Virtual RAM का ऑप्शन दिया गया है, । जिससे आप आसानी से मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं।
Poco C85 की Connectivity
कीमत के हिसाब से कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी अच्छे हैं – 4G VoLTE सपोर्ट, Bluetooth v5.4, WiFi और NFC। चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें USB Type-C v2.0 दिया गया है।जो कि एक बजट सेगमेंट में वाक़िए अच्छी फीचर्स है।
Poco C85 में है दमदार Battery
दोस्तों इस Poco C85 फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसकी बैटरी। इसमें है 6000 mAh की बड़ी बैटरी, जो आसानी से दो दिन तक का बैकअप दे सकती है।यानी चार्ज की टेंशन खत्म।इसके साथ मिलता है 33W Fast Charging सपोर्ट, जिससे बैटरी कुछ ही वक्त में चार्ज हो जाता है।
Poco C85 की Price
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ा सवाल – प्राइस क्या है? Xiaomi इस स्मार्टफोन को बिल्कुल Low बजट में लाएगी। Poco C85 की कीमत ₹10,000 से भी कम रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बनाती है। अगर अभी चाहते हैं एक ऐसा स्मार्टफोन जिसमें बड़ा बैटरी, शानदार स्मूथ डिस्प्ले, प्रीमियम कैमरा क्वालिटी हो वह भी अंडर बजट तो ही आपके लिए परफेक्ट है
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं

> Hi! मैं सुफियान हूं – टेक और ऑटोमोबाइल्स की दुनिया का दीवाना। मैं आपको देता हूं मोबाइल रिव्यू, लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स, और बाइक-कार की पूरी जानकारी, एकदम आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में सबसे पहले।












