• Home
  • Technology
  • अब सिर्फ 4,499 रुपए में खरीदे यह Ai+ Pulse – छोटा बजट, बड़ा धमाका जाने खूबियां क्या है।
Ai+ Pulse

अब सिर्फ 4,499 रुपए में खरीदे यह Ai+ Pulse – छोटा बजट, बड़ा धमाका जाने खूबियां क्या है।

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्टफोन होना ज़रूरी हो गया है। लेकिन जब बजट बहुत टाइट हो और फिर भी आप एक ऐसा फोन लेना चाहो जो देखने में ठीक-ठाक लगे और रोज़मर्रा के काम अच्छे से कर सके, तो ऐसे में Ai+ Pulse आपके काम आ सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में भी बढ़िया बैटरी, अच्छा कैमरा और ठीक-ठाक परफॉर्मेंस चाहते हैं।आइए जानते है खूबियां इस आर्टिकल में

Ai+ Pulse का Processor

Ai+ Pulse में दिया गया है Unisoc T615 प्रोसेसर, जो इस प्राइस रेंज में काफी ठीक परफॉर्मेंस देता है। इसमें ऑक्टा-कोर सेटअप है जिसमें 1.8 GHz का डुअल कोर और 1.6 GHz का हेक्सा कोर शामिल है। इसका मतलब है कि यह फोन आसानी से आपके रोज़मर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, यूट्यूब और हल्के-फुल्के गेम्स को बिना ज्यादा दिक्कत के चला लेता है।

Ai+ Pulse का Display

फोन में 6.7 इंच का बड़ा TFT IPS डिस्प्ले दिया गया है जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग के लिए एक अच्छा अनुभव देता है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720×1600 HD+ है और साथ में 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद लगती है। वॉटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन इसको थोड़ा स्टाइलिश टच देता है और फोन हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम जैसा एहसास कराता है।

Ai+ Pulse का Camera

अब बात करते हैं कैमरा की, क्योंकि ये चीज़ लगभग हर किसी को चाहिए। Ai+ Pulse में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ LED फ्लैश भी है। यह रोज़ाना की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए एकदम ठीक है। वीडियो रिकॉर्डिंग में आपको Full HD @30fps का सपोर्ट मिलता है। वहीं सामने की तरफ एक सिंपल सा 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो स्क्रीन फ्लैश की मदद से कम रोशनी में भी फोटो लेने में मदद करता है।

Ai+ Pulse का RAM और Storage

फोन दो वेरिएंट में आता है – 4GB RAM/64GB स्टोरेज और 6GB RAM/128GB स्टोरेज। मतलब आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हो। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हो, तो फोटो, गाने और वीडियो स्टोर करने की कोई चिंता नहीं होगी।

Ai+ Pulse का Battery

Ai+ Pulse की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। इसमें दी गई है 5000mAh की बैटरी, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकती है। अगर आप हल्का-फुल्का इस्तेमाल करते हो तो डेढ़ दिन तक भी यह फोन साथ दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे चार्जिंग और भी आसान हो जाती है।

Ai+ Pulse का Price

अब सबसे बड़ी और खास बात – इसकी कीमत। सिर्फ ₹4,499 में यह फोन मार्केट में उपलब्ध है। इतने कम बजट में आपको बड़ा डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल रहे हैं, तो यकीन मानो यह एकदम पैसा वसूल डिवाइस है।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

Releated Posts

स्टाइलिश लुक और दमदार प्रोसेसर के साथ Vivo T2 Pro हुआ लॉन्च जाने कीमत।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम लगे, परफॉर्मेंस में तेज़ हो और…

ByByMd Sufiyan Oct 8, 2025

सिर्फ ₹8,199 में खरीदे यह Realme C61 सबसे सस्ता, और स्टाइलिश, दमदार फोन ।

अगर आप एक बजट रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं,…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

108 मेगापिक्सल कैमरा और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो गया POCO X5 Pro 5G – सिर्फ ₹19,999 में!

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गज़ब की स्पीड, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी दे…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

DSLR कैमरा क्वालिटी,और दमदार प्रोसेसर के साथ खरीदे यह Honor 200 5G पावरफुल स्मार्टफोन।जाने कीमत

अगर आप एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा तीनों में ही फ्लैगशिप…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *