दोस्तों VIVO कंपनी अपनी प्रीमियम डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है ऐसे में vivo ने एक और इस बार भी ऐसा फोन लॉन्च किया है जो न सिर्फ प्रीमियम लुक में शानदार है बल्कि इसके फीचर्स भी कमाल के हैं। दोस्तों हम बात कर रहे है Vivo V60 की, जो दमदार बैटरी, पावरफुल कैमरा और हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के साथ आता है। चलिए इसके फीचर्स को अच्छे से जानते है।
Vivo V60 Display
Vivo V60 के Display की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। यह Full Hd+ रेजोल्यूशन के साथ आता है और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन और पंच-होल डिस्प्ले इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव इस डिस्प्ले पर काफी मजेदार हो जाता है।
Vivo V60 Performance
दोस्तों Vivo V60 का Performance भी काफी तगड़ा है क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है और यह 8GB, 12GB और 16GB RAM में उपलब्ध है। मतलब आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोज़ाना के सभी काम यह फोन आसानी से संभाल लेगा।
Vivo V60 Camera
दोस्तों इस Phone की सबसे बड़ी खासियत इसकी Camera है । अगर बात करे Vivo V60 के Camera की। तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए इसमें स्मार्ट ऑरा लाइट फीचर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है,
Vivo V60 Battery
दोस्तों Vivo V60 की Battery की बात करे तो इसमें एक जबरदस्त पावरफुल 6500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चार्ज की टेंशन से दूर रखती है। इसके साथ 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो कर घंटे तक चलती है।
Vivo V60 Storage Conectivity
Conectivity की बात करें तो Vivo V60 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट दिया है,128GB, 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज option है। हालांकि इसमें मेमोरी कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं है। फोन को और मजबूत बनाने के लिए इसमें डस्ट रेजिस्टेंट और वॉटर रेजिस्टेंट फीचर्स भी दिए गए हैं।मतलब पानी में भी भीगने से कोई दिक्कत नहीं है।
Vivo V60 की Price
अब आती है इसकी सबसे अहम बात यानी Vivo V60 का Price। कंपनी ने इस प्रीमियम 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹36,999 रखी है। यानी अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बैटरी पावर, कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन सब कुछ मिले, तो Vivo V60 आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

> Hi! मैं सुफियान हूं – टेक और ऑटोमोबाइल्स की दुनिया का दीवाना। मैं आपको देता हूं मोबाइल रिव्यू, लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स, और बाइक-कार की पूरी जानकारी, एकदम आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में सबसे पहले।












