Tata Altroz भारत की सबसे लोकप्रिय शानदार कारों में से एक है। इसे खास तौर पर भारतीय Familiy और युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बेहतरीन डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह कार आज के समय में अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद गाड़ियों में से मानी जाती है। आइए जानते है सर रतन टाटा की गाड़ी की खासियत को
Tata Altroz की परफॉर्मेंस और इंजन
दोस्तों Altroz में 1.2L Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 1199cc का डिस्प्लेसमेंट प्रदान करता है। यह इंजन 86.79bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और FWD ड्राइव टाइप दिया गया है। BS6 2.0 नॉर्म्स के साथ यह कार स्मूद और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग का Expriance देती है।
Tata Altroz की डिजाइन
Tata Altroz का लुक मॉडर्न और स्पोर्टी है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, ग्रैंड एंट्री 90° डोर ओपनिंग, LED हेडलैम्प्स और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम फील कराते हैं। इसकी डायमेंशन की बात करें तो कार की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1755mm और ऊँचाई 1523mm है। 345 लीटर का बूट स्पेस और 165mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे सिटी और हाइवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है।
Tata Altroz फीचर्स और कम्फर्ट
दोस्तों टाटा Altroz में हर वह फीचर मौजूद है जिसकी एक मॉडर्न कार में जरूरत होती है। 10.24 इंच का डिजिटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम (Harman से)
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और वॉइस असिस्टेड सनरूफ पावर विंडो, रियर एसी वेंट्स और पैडल शिफ्टर्स 360° कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर ये सभी फीचर्स ड्राइविंग और कम्फर्ट को और भी खास बना देते हैं।
Tata Altroz का सेफ्टी
Tata Altroz भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक है जिसने Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। दोस्तों इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360° कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी शामिल है।
Tata Altroz माइलेज और परफॉर्मेंस
अब आते है इसकी सबसे जरूरी बात माइलेज की तो Altroz लगभग 18–20 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इसे शहर और हाइवे ड्राइव दोनों में बेहतरीन बनाता है। 37 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी यात्राओं में भी आरामदायक ड्राइव सुनिश्चित करता है।
Tata Altroz की कीमत
Tata Altroz की ऑन-रोड कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होकर ₹11.49 लाख तक जाती है। इस प्राइस रेंज में Tata की ये कार स्टाइल, परफॉर्मेंस और सेफ्टी का शानदार कॉम्बिनेशन ऑफर करती है।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

> Hi! मैं सुफियान हूं – टेक और ऑटोमोबाइल्स की दुनिया का दीवाना। मैं आपको देता हूं मोबाइल रिव्यू, लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स, और बाइक-कार की पूरी जानकारी, एकदम आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में सबसे पहले।














