अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बजट में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग दे, तो OPPO K12x आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। OPPO ने इसे खासकर उन यूज़र्स के लिए बनाया है जो ज्यादा खर्च किए बिना एक पावरफुल और स्टाइलिश फोन चाहते हैं।
OPPO K12x का Proceser और Performance
इस फोन में दी गई MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। इसके साथ आपको 6GB/8GB RAM का ऑप्शन मिलता है। जिससे आपको गेमिंग, सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी मजेदार परफॉर्मेंस देता है।
OPPO K12x में है शानदार Display
OPPO K12x में 6.67-इंच का बड़ा और मजबूत LCD डिस्प्ले है, जो HD+ रेज़ोल्यूशन 720×1604 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। मतलब इसका व्यू काफी शानदार दिखेगा । इसका पंच-होल डिज़ाइन इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है, साथ ही स्मूद स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव भी अच्छा बनाता है।
OPPO K12x का Camera Setup
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है – 32MP प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर। इसमें Full HD @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। फ्रंट पर आपको 8MP का वाइड-एंगल कैमरा मिलता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल्स साफ और नेचुरल दिखती हैं।
OPPO K12x का Battery बैकअप
दोस्तों इस फोन की एक और बड़ी खासियत है इसकी 5100mAh की दमदार बैटरी है जो लंबे इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती।
OPPO K12x फीचर्स और Conectivity
बात करें इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कनेक्टिविटी की तो इस OPPO K12x में 5G सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट, और डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड SIM स्लॉट है जिसमें आप स्टोरेज भी बढ़ा सकते हैं। एक बजट स्मार्टफोन मुताबिक यह एक काफी बेहतरीन फीचर है।
OPPO K12x का RAM और स्टोरेज
फोन में आपको जरूरी फाइल्स फोटोस वीडियो को स्टोर करने के लिए 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं, जगह की कमी होने पर इसे आप 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। यानी फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए स्पेस की कोई टेंशन नहीं।
OPPO K12x की Price
अब आते इसके सबसे जरूरी बात कीमत पर तो भारत में OPPO K12x की शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है। इस प्राइस रेंज में यह फोन एक पावरफुल बैटरी, अच्छे कैमरे और 5G सपोर्ट के साथ एक बढ़िया विकल्प है यूजर्स के लिए ।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

> Hi! मैं सुफियान हूं – टेक और ऑटोमोबाइल्स की दुनिया का दीवाना। मैं आपको देता हूं मोबाइल रिव्यू, लेटेस्ट गैजेट अपडेट्स, और बाइक-कार की पूरी जानकारी, एकदम आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में सबसे पहले।












