• Home
  • Technology
  • Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max – कौन है बेस्ट?
Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max – कौन है बेस्ट?

क्या आप भी अगर 2025 में एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हो तो मार्केट में इस समय दो दिग्गज brand आमने-सामने खड़े हैं – Samsung Galaxy S25 Ultra और Apple iPhone 16 Pro Max। दोनों ही फोन्स ₹1,37,990 की प्राइस रेंज में आते हैं और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। कोई किसी से कम नहीं है ।अब सवाल ये है कि आपके लिए इनमें से कौन सा फोन बेहतर रहेगा? चलिए आसान भाषा में समझते हैं।इसके पूरे Specification के बारे में दोस्तों

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max Processor और Performance

बात करे इस Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको मिलता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट जो 4.47 GHz तक की स्पीड देता है और 12GB RAM के साथ आता है। ये गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड टास्क के लिए बेस्ट है। दूसरी तरफ Apple iPhone 16 Pro Max में है Apple A18 Pro चिपसेट जो 4.05 GHz की स्पीड पर काम करता है और 8GB RAM के साथ आता है। iPhone का चिपसेट हमेशा से परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर sheer power की बात करें तो Samsung थोड़ा आगे दिखता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max फीचर्स

दोस्तों दोनों ही स्मार्टफोन 5G सपोर्ट, eSIM ऑप्शन, IP रेटिंग (Dust & Water Resistant) और बड़ी इंटरनल स्टोरेज (256GB से 1TB तक) के साथ आते हैं। यानी एक नॉर्मल स्मार्टफोन से काफी बड़ा स्पेस है इसमें। फर्क बस इतना है कि Samsung ज्यादा रैम और एक extra टेलीफोटो लेंस देता है, वहीं iPhone iOS के smooth और secure ecosystem के लिए पॉपुलर है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max का Display & Design

इस Samsung Galaxy S25 Ultra में है 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X QHD+ डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जो रंगों और ब्राइटनेस में बेमिसाल है। वहीं iPhone 16 Pro Max में आपको मिलता है 6.9 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। दोनों के design प्रीमियम हैं, लेकिन Samsung यूजर्स को ज्यादा sharp और vibrant स्क्रीन देता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max का Camera सेटअप

कैमरे की बात करें तो तो Galaxy S25 Ultra वाकई camera monster है – इसमें 200MP का primary sensor, 50MP ultra-wide, 10MP telephoto और 50MP periscope zoom camera मिलता है जो 100x तक digital zoom सपोर्ट करता है और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। दूसरी ओर iPhone 16 Pro Max में है 48MP + 48MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, जो 4K @120fps वीडियो तक रिकॉर्ड कर सकता है। अगर आप फोटो और वीडियो क्वालिटी दोनों को मिलाकर देखें तो Samsung zoom और versatility में आगे है, जबकि iPhone video recording और color accuracy में बाज़ी मार लेता है। मतलब इस मामले में दोनों टक्कर का है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro Max का Battery पावर

Samsung Galaxy S25 Ultra में है 5000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ, जबकि iPhone 16 Pro Max में 4685mAh बैटरी मिलती है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यहां साफ है कि Samsung बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों में आगे है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Vs Apple iPhone 16 Pro का RAM और Storage

Galaxy S25 Ultra में आपको 12GB RAM और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज देखने को मिलता है जबकि iPhone 16 Pro Max में 8GB RAM और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज मिलती है। तो अगर heavy multitasking और गेमिंग के लिए तो Samsung बेहतर चॉइस है, लेकिन iPhone का storage management और smooth iOS experience भी कमाल का है।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और आधिकारिक सोर्स से ली गई है। हमारा मकसद सिर्फ आपको सही और ताज़ा अपडेट देना है। प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से चेक ज़रूर कर लें। अगर किसी जानकारी में कमी लगे तो आप हमें suffuupdate365@gmail.com पर बता सकते हैं।

Releated Posts

स्टाइलिश लुक और दमदार प्रोसेसर के साथ Vivo T2 Pro हुआ लॉन्च जाने कीमत।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम लगे, परफॉर्मेंस में तेज़ हो और…

ByByMd Sufiyan Oct 8, 2025

सिर्फ ₹8,199 में खरीदे यह Realme C61 सबसे सस्ता, और स्टाइलिश, दमदार फोन ।

अगर आप एक बजट रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं,…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

108 मेगापिक्सल कैमरा और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो गया POCO X5 Pro 5G – सिर्फ ₹19,999 में!

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गज़ब की स्पीड, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी दे…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

DSLR कैमरा क्वालिटी,और दमदार प्रोसेसर के साथ खरीदे यह Honor 200 5G पावरफुल स्मार्टफोन।जाने कीमत

अगर आप एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा तीनों में ही फ्लैगशिप…

ByByMd Sufiyan Oct 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *